नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मंत्री राजेश नागर ने राशन में गबन की शिकायत पर दिखाई सख्ती

शेयर करे :

मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर आयोजित खुले दरबार में एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने राशन में गबन की शिकायत को सख्ती से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जिला पलवल के गांव मालपुरी रूपड़ाका से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके यहां डिपो होल्डर राशन में गबन करते पकड़ा गया था, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री राजेश नागर ने इस पर बड़ी सख्त जांच उपरांत कार्रवाई के आदेश अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहित योजनाओं के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसी प्रकार आरडब्ल्यूए सेक्टर-30 ने स्थानीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग रखी। उन्होंने मंत्री को बताया कि इस दीवार का निर्माण स्कूल और पार्क में अवांछित तत्वों की रोकथाम के लिए जरूरी है। जिसपर नागर ने तुरंत प्रभाव से काम करने की बात कही। इसके अलावा धीरज नगर से सटे गिरदावर एनक्लेव के लोगों ने स्थानीय सुविधाओं की मांग का ज्ञापन दिया। मंत्री राजेश नागर ने सरकार के निर्देशानुसार इस पर काम करने की बात कही। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि खुले दरबार के रूप में स्वजनों से मिलना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। मैं इनकी सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहने का प्रयास करता हूं। उन्होंने बताया कि अपने निवास पर हर रविवार को खुला दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि जो व्यक्ति चंडीगढ़ नहीं आ सकते, वो यहां सरलता से मिलकर अपनी बात रख लेते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें