रविवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन वार्ड 15 के भरत पुरी में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक और मेयर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड 15 में जवाहर नगर, मिशन चौक, शिवा शिक्षा सदन, भरतपुरी के आस पास की विभिन्न गलियों में सीवरेज की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य में जवाहर नगर (सुभाष नगर) के पास 42 लाख रुपए, शिवा शिक्षा सदन स्कूल के पास 42 लाख रुपए, मिशन चौक के पास 25 लाख रुपए, भरतपुरी के पास 20 लाख रुपए की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
मिशन कॉलोनी में वेगी स्कीम से 15 लाख रुपये की लागत से गली नंबर 3 का सीसी से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में सड़क, गली निर्माण और सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य प्रगति पर है, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। महापौर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड 11 की बत्रा कॉलोनी, ज्ञान नगर और कल्याण नगर में 72 लाख रुपए की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
बत्रा कॉलोनी, कल्याण नगर, ज्ञान नगर में पुरानी सीवरेज लाइन जो काफी वर्षों पहले बिछाई गई थी, वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके चलते सीवरेज लाइन ब्लॉक होने और दूषित जल भराव की समस्या गंभीर हो चुकी है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य आज शुरू कर दिया गया है, इस कार्य को इसी माह में पूरा कर लिया जाएगा। जिससे क्षेत्र वासियों को सीवरेज जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर निगम पार्षद अतुल जैन, इंदु संजीव वलेचा, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, डॉ ओम प्रकाश आत्रेय, नीरज सोनी, राजकुमार शर्मा, सूरज राय जैन, नकिन मेहरा, मनोज गुप्ता, राजेश वर्मा, मुकेश एंडी, सुशील पाराशर, धीरेंद्र शांडिल्य, दीपक शर्मा, विनीत वत्स,
अरविंद मित्तल, भारत भूषण आदि लोग मौजूद रहे।