नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों की कड़ी में जोड़ा नया फायर स्टेशन

शेयर करे :

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भूमि पूजन कर सेक्टर 61 में लगभग सवा एकड़ में बनने वाले नए फायर स्टेशन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन के निर्माण से इलाके के लोगों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सुविधा मिलेगी और नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत होगी। विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में फायर सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर हरियाणा सरकार लगातार गंभीर प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बल्लभगढ़ समेत प्रदेश में करीब 11 नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे आपदा प्रबंधन तंत्र और मजबूत होगा। सभी फायर स्टेशन आधुनिक होगें। बता दें कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत हरियाणा राज्य को ₹116.60 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि में से ₹24.53 करोड़ विशेष रूप से राज्य में नए टू-बे फायर स्टेशन बनाने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

यह कदम राज्य में फायर सेवाओं के विस्तार एवं नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। बता दें कि बल्लभगढ़ में लगातार विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है बीती शाम को भी लगभग 35 लाख रुपए की लागत से हरी विहार में 6 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,निगरानी कमेटी के पूर्व चेयरमैन पारस जैन,पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद किरण बाला,स्वराज भाटी, पीएल शर्मा, सेक्टर 62 के प्रधान सीताराम अत्री,सतवीर शर्मा,अरुण द्विवेदी, स्टेट ऑफिसर विकास ढांडा,फायर अफसर राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने भरोसेमंद हेल्थकेयर सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी सफल पारी का जश्न मनाते हुए, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के

हमसे संपर्क करें