नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मोदी सरकार की ऐतिहासिक आर्थिक नीतियों से भारत का वैश्विक उदय हुआ है : कृष्णपाल गुर्जर

शेयर करे :

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह में कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। 2014 से पहले का कालखंड आपने देखा है देश का क्या हाल था, चारों तरफ भ्रस्टाचार और लूट का बोलबाला था और देश कि वितीय हालत ख़राब थी। मोदी ने राष्ट्र प्रथम कि सोच के साथ कार्य कर देश विकास के पथ पर को आगे बढाने का कार्य किया । उनके नेतृत्व में आज भारत न केवल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक नीतियों और सुधारों के कारण विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी सरकार की ऐतिहासिक आर्थिक नीतियों से भारत का वैश्विक उदय हुआ है। आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को अपनाकर ही हम दुनिया की महाशक्ति बनेंगे। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की निर्णायक भूमिका है। भारत अब सुनता नहीं, बल्कि सुना जाता है।

यह युग भारत के जन-जन को सशक्त करने का युग है। यह मोदी का नया भारत है- सक्षम, सजग और स्वाभिमानी भारत। मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में फ़रीदाबाद के अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेट, शिक्षक, व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और फ़रीदाबाद के वरिष्ठ बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, महापौर प्रवीण जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, सेवा पखवाडा जिला संयोजक शोभित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रक्षवाल, वजीर सिंह डागर, जिला सह संयोजक मदन पुजारा, प्रभा सोलंकी, खुशबू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।

केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के वरिष्ठ समाजसेवियों संजय शर्मा, गौसेवक तिलकराज बैसला, के.जी अग्रवाल का उनके सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया गुर्जर ने कहा कि मोदी का नेतृत्व आज भारत के लिए एक परिवर्तनकारी युग का प्रतीक बन चुका है। वर्ष 2014 से अब तक का कालखंड विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करने वाला युग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाए गए, हर घर नल से जल योजना से स्वच्छ जल, उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले, 12 करोड़ शौचालय का निर्माण और आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की। गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन सुरक्षा मिली है। देश के संपूर्ण विकास के लिए बेहतर रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी, 140 से ज्यादा वन्दे भारत ट्रेन, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, नए नए हाईवे एवं एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों आई.आई.एम, एम्स, आई.आई.टी, मेडिकल कालेज, विश्व विद्यालय की स्थापना की गई है। मोबाइल उत्पादकता में भारत विश्व में दुसरे स्थान पर है। मोबाइल के साथ रक्षा उपकरण भी भारत एक्सपोर्ट कर रहा है ।

स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। मोदी ने 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स ख़त्म करने का कार्य किया है, जो कभी किसी ने सोचा तक ना था। पूर्वोत्तर भारत और जम्मू- कश्मीर को मुख्यधारा में जोड़ते हुए अनुच्छेद 370 को हटाकर राष्ट्र की अस्मिता और अखंडता को मजबूत किया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा भी मज़बूत की और देश की सीमाओं को भी सुरक्षित किया। आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस पोलिसी है और आतंकवाद को सबक सिखाने के लिए अब भारत घर में घुसकर मारता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें