नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सेक्टर-20ए में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग ऐप से मिलेगी खाली स्पेस की जानकारी

शेयर करे :

पार्किंग की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-20ए में पांच मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी। प्रथम चरण में जमीन से अतिक्रमण हटा कर चाहरदीवारी का काम शुरू किया जाएगा। तीन माह में पार्किंग का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती है।

वहीं निगम की तरफ से शहर में एक भी वैध पार्किंग नहीं बनाई गई है। जिस कारण पार्किंग माफिया सड़कों पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवा कर पैसा वसूल कर रहे हैं। सेक्टर-12 के साथ यही स्थिति ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-20ए में बनी हुई है। इसे लेकर करीब दो साल पहले सीएम फ्लाइंग ने सेक्टर में छापेमारी कर अवैध पार्किंग का भंडाफोड़ किया था। जहां अवैध रूप से रोजाना करीब 200 गाड़ियां खड़ी होती थी। जिसे देखते हुए एचएसवीपी की ओर से यहां मल्टीलेवल कार पार्किंग की योजना तैयार की गई है।

यह शहर में बनने वाली दूसरी बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग होगी। इससे पहले ओल्ड फरीदाबाद में एक स्मार्ट कार पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने करीब एक साल पहले किया था, लेकिन वह आज तक चालू नहीं हो पाई है। नई योजना के तहत सेक्टर-20ए में प्रस्तावित पार्किंग को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पांच मंजिला इस पार्किंग में एक साथ 200 से अधिक वाहनों के खड़े होने की सुविधा मिलेगी। पार्किंग स्थल के डिजाइन का कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। पार्किंग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इसका एक मोबाइल ऐप बनाया जाएगा, जिसमें एक क्लिक पर खाली स्पेस की जानकारी मिलेगी। योजना का प्रथम चरण जमीन से अवैध कब्जा हटाने से शुरू होगा। इसके लिए प्राधिकरण ने तीन माह का लक्ष्य तय किया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें