भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वार पेश बजट को सुना, मुख्यमंत्री ने 2026-27 के लिए कुल 223658.17 करोड रुपए का बजट पेश किया । भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुखी, समावेशी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी का ‘नायाब बजट’: हरियाणा के नायाब लोगों को समर्पित बड़ा तोहफा है । यह बजट “विकसित भारत–विकसित हरियाणा” के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग—विशेषकर किसानों, युवाओं और महिलाओं—के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि को सशक्त करने, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जन-हितकारी नीतियों के माध्यम से हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। यह बजट बुनियादी ढांचे के विस्तार, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। पंकज रामपाल ने कहा कि हरियाणा के इस बजट से फरीदाबाद के विकास को नई गति मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट की स्थापना से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और शहर को ग्लोबल ग्रोथ ज़ोन के रूप में पहचान मिलेगी। ग्रेटर फरीदाबाद में 260 किमी सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण, ईडब्ल्यूएस फ्लैट वितरण और ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी हेतु 1500 करोड़ रुपये से 3 एलिवेटेड रोड बनाए जाएंगे।
नए खेल स्टेडियम, कचरे से बिजली प्लांट, फायर स्टेशन और जिला अस्पताल में बेड 200 से 400 करने जैसे प्रावधान भी किए गए हैं। साथ ही फरीदाबाद अरावली गोल्फ कोर्स को विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग शोभित अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर,सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो माधव रावत व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।