नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

NCB ने 7.64 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

शेयर करे :

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के राज्य सरकार के अभियान को सशक्त करते हुए हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की फरीदाबाद यूनिट ने एक और कामयाबी हासिल की है। यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव पृथला में दुधोला रोड से एक नशा तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। उसके पास से 7.64 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है।

फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी, इंस्पेक्टर मनोज सांगवान ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया, IPS के नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देशन में की गई। गश्त के दौरान, उप-निरीक्षक जसबीर और उनकी टीम को सूचना मिली कि गाँव पृथला मे दुधोला रोड पर एक युवक हेरोइन बेचने वाला है। सूचना मिलते ही, पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर, उसके पास से 7.64 ग्राम हेरोइन मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गाँव पृथला निवासी मंजीत पुत्र बुद्धराम के रूप में हुई है। उन्होंने ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत थाना गदपुरी, पलवल मे एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब जांच का मुख्य फोकस इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाना है। पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब जनता सहयोग करेगी। यदि कहीं पर भी नशे का व्यापार दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूर्णत: गुप्त रखा जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें