नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

घटिया सामग्री से बन रही थी नीमका की चौपाल, ठेकेदार को नोटिस

शेयर करे :

ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के गांव नीमका में नगर निगम की ओर से निर्मित की जा रही चौपाल में घटिया सामग्री के उपयोग के मामले में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। निगम द्वारा तय शर्तों एवं नियमों के अनुसार कार्य न किए जाने पर संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं चौपाल की छत (लेंटर) को तुड़वाने की कार्रवाई भी की गई है।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन निगम के इंजीनियरिंग विंग द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव नीमका, ग्रेटर फरीदाबाद में बन रही चौपाल में ठेकेदार द्वारा बिना अधिकारियों की जानकारी के नियमों के विपरीत छत डाली गई थी। गुणवत्ता की जांच के दौरान निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने के चलते नगर निगम द्वारा चौपाल की छत को गिरा दिया गया है। अब चौपाल की छत सहित अन्य सभी कार्य नगर निगम के निर्धारित नियमों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही कराए जाएंगे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री के उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें