बीते रविवार की शाम को गांव मोहना में पुल से यमुना में कूदे फिजियोथेरेपिस्ट का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। 2 दिनों से हृष्ठक्रस्न की टीम पानी में उसकी तलाश कर रही है। थाना छांयसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को इंद्रजीत अपनी पत्नी रेखा और तीन बेटियों अशिका, रश्मि, दृष्टि के साथ घर से कार लेकर घूमने के लिए निकला था। शाम के समय वह गाड़ी लेकर गांव मोहना के पुल पर पहुंचा और गाड़ी को रोकर खिड़की खोलकर यमुना में कूद गया।
पुल पर खड़े आस-पास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसने यमुना में छलांग लगा दी थी। इंद्रजीत पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट था, मूल रूप से वह पलवल के गांव बामनीखेड़ा का रहने वाला था और पलवल हुड्डा सेक्टर-2 में परिवार के साथ मकान बनाकर रह रहा था। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। काफी तलाश करने पर इंद्रजीत का कोई पता नहीं चल पाया था। पिछले 2 दिनों से यमुना मे हृष्ठक्रस्न की टीम इंद्रजीत की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक भी उसका कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि NDRF की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।