नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

किसान की मर्जी के बिना किसी की भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा : कृष्ण पाल गुर्जर

शेयर करे :

भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज अपने कार्यालय पर लैंड पुलिंग के मामले को लेकर आए किसानो के साथ बैठक की। उन्होंने किसानो को बताया कि जबसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार आई है तबसे बिना किसी किसान की मर्जी के उसकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया। किसी भी किसान से उसकी जमीन लेने के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गयी।

उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों की मर्जी के खिलाफ Section 4, 6, और 9 लगाकर उनकी जमीनों का अधिग्रहण करते थे। बेबस किसान ताकता रह जाता था उसकी एक न चलती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है। किसानो के हितो के विपरीत सरकार कोई निर्णय नहीं करेगी, जमीन किसानों का स्वैछिक विषय है। किसान अपनी मर्जी से अगर जमीन चाहे तो उसको जो सही रेट लगता है वह सरकार को ऑफर कर सकता है और सरकार को रेट सही लगा तो वह जमीन खरीद लेगी नहीं तो किसान के पास उसकी जमीन सुरक्षित है। सरकार जबरदस्ती किसी की भी जमीन एक्वायर नहीं करेगी ऐसा भरोसा मैं अपने क्षेत्र के किसानो को देता हु। वह निश्चिंत रहे जबरदस्ती किसी भी किसान की जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई एक एकड़ जमीन सरकार को देता है तो सरकार उस डेवलप सेक्टर में 1000 गज का रेसिडेंशियल प्लाट और 200 गज का कमर्शियल प्लाट कुल 1200 गज डेवलप करके देगी। यह किसान की इच्छा है कि वह लैंड पुलिंग में आना चाहता है या नहीं। उन्होंने किसानो से अपील की कि वह अगर कोई किसान अपनी जमीन सरकार को देना चाहता है तो वह “ई-भूमि” पोर्टल के माध्यम से https://ebhoomi.jamabandi.nic.in पोर्टल पर जाकर अपनी सहमति दर्ज कर सकते हैं। सहमति दर्ज करने की आज अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें