नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

नोएडा पुलिस ने विवाह समारोह में हर्ष गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की

शेयर करे :

नोएडा के सेक्टर 93 में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष गोलीबारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सेक्टर 93 स्थित एक बारात घर में यह घटना हुई।

ऑनलाइन प्रसारित हो रहे 32 सेकंड के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जश्न मनाने के लिए गोली चलाने की कथित तौर पर कोशिश कर रहा है। पुलिस के अनुसार, उस व्यक्ति को बंदूक चलाने की कोशिश करते हुए और फिर असफल होते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि फेज दो थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है।

फेज दो थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, प्रसारित वीडियो के संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ]पुलिस ने बताया कि बारात घर को पहले भी चेतावनी दे दी गई थी कि अगर किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर परिसर के अंदर आने दिया गया तो उसके खिलाफ कार्वाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को नोएडा में हर्ष गोलीबारी की एक अलग घटना में 10 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया था, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें