नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अब शहरवासी सफाई कर पोर्टल से पा सकेंगे स्वच्छता में सहभागिता का प्रमाण पत्र : नायब सिंह सैनी

शेयर करे :

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब शहरवासी सफाई कर पोर्टल पर फोटो अपलोड करते ही स्वच्छता
अभियान में सहभागिता का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने प्रदेश में 11 सप्ताह का हरियाणा शहरी
स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। जिसे जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए ‘मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान’ बनाकर चलाया है।

उन्होंने शहरवासी को आह्वान किया कि इस अभियान में सरकार व प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वच्छता के
बाद मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान एप पर अपलोड करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को ब्रह्मसरोवर के
दक्षिणी द्वार पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए श्रमदान किया। नगर परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा मौके पर बनाए
सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान पोर्टल को लॉच किया। साथ ही मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन ने पोर्टल से श्रमदान पर सहभागिता प्रमाण पत्र सौंपा। अहम पहलू यह है कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के विशेष मार्गदर्शन में SDM पिहोवा अभिनव सिवाच, DMC अमन कुमार और NIC के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से बहुत कम समय में स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान वेबसाइट को तैयार किया गया।

इन प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस एप का उद्देश्य सांस्कृतिक और खेल के क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाने के कदम से एक नागरिक सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने भरोसेमंद हेल्थकेयर सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी सफल पारी का जश्न मनाते हुए, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के

हमसे संपर्क करें