नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

नूंह साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शेयर करे :

साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए नूंह साइबर पुलिस ने 16 सितंबर को ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शौकीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी सिंगार थाना बिछोर, आदिल पुत्र जफरुद्दीन निवासी सुनहेड़ा थाना बिछोर, खालिद पुत्र सलीग निवासी लिंगाव थाना सदर पुन्हाना, वसीम उर्फ नटीया पुत्र सहीद निवासी बालोत गौहल्ला गोंय थाना बिछोर तथा नसीम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी रहपुवा थाना पिंगवा जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड और नकली सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे इन अकाउंट्स पर विभिन्न प्रकार के विज्ञापन और ऑफर डालकर मासूम लोगों को लालच देते और फिर उनसे ठगी करते थे। आरोपी ठगी से प्राप्त रकम को डिजिटल वॉलेट्स और बैंक खातों में ट्रांसफर कर आगे हवाला चैनलों के माध्यम से निकालते थे। साइबर पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।

इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, दर्जनों फर्जी सिम कार्ड, डिजिटल उपकरण और ठगी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी राजेश कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर सख्ती के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा साइबर अपराधियों को जेल भेजा जाए, ताकि मेवात क्षेत्र की छवि पर लग रहे दाग को हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और बाकी साथियों की भी तलाश में जुट गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें