नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

‘O ROMEO’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमाए 1 करोड़ से ज्यादा

शेयर करे :

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब शाहिद कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘O ROMEO’ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर बिल्कुल नए और दमदार अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी 2026 से देशभर में शुरू हुई थी। ट्रेलर रिलीज के बाद जिस तरह का उत्साह फैंस के बीच देखने को मिला था, वही जोश टिकट बिक्री में भी नजर आ रहा है। महज दो दिनों में फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की है।

सैकनिल्क डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ के अब तक लगभग 50,361 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म को देशभर में 8,365 शोज मिले हैं। 50 हजार से अधिक टिकट बिक्री के साथ फिल्म का एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन करीब 1.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज से पहले यह आंकड़ा 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 10 से 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ के किरदार में नजर आएंगे, जो 80-90 के दशक के एक खौफनाक गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ ‘हुसैन उस्तरा’ से प्रेरित बताया जा रहा है। कहानी में शाहिद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने गुस्सैल अंदाज और टैटूज के लिए जाना जाता है।

‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें ‘कमीने’ और ‘हैदर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। ‘O ROMEO’ 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें