नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: किसान दिवस पर ग्राम छांयसा में पशु विज्ञान केंद्र, पलवल द्वारा ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शेयर करे :

लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में पशु विज्ञान केंद्र, पलवल द्वारा किसान दिवस के उपलक्ष्य में गत दिवस ग्राम छांयसा, जिला फरीदाबाद में ग्रामीणों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम का आयोजन विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम, के देख- रेख में डॉ. रेखा दहिया, पशु विज्ञान केन्द्र, पलवल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में किसानों एवं पशुपालको को विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक (वीबी जी राम जी विधेयक, 2025) जिसमें ग्रामीण श्रमिक के लिए 125 दिनों के रोज़गार का प्राविधान करता है। इस अधिनियम में मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक एवं जल से संबंधित कार्य, मुख्य आधार पर या किसी भी स्थिति में कार्य की समाप्ति के 15 दिनों के भीतर किए जाने की अनिवार्यता हैं। देरी होने पर विलंब मुआवजा दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को पशुओं के संतुलित आहार, टीकाकरण, रोगों की रोकथाम,खनिज मिश्रण का महत्व, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दूध एवं दूध पदार्थो का मूल्य संवर्धन पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 50 ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। किसान दिवस पर ग्राम छांयसा में पशु विज्ञान केंद्र, पलवल द्वारा ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें