नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

डी.ए.वी. सेंटेनरी कॉलेज में सतत पर्यटन पर अकादमिक कार्यशाला का आयोजन

शेयर करे :

डी.ए.वी. सेंटेनरी कॉलेज, फरीदाबाद के पर्यटन विभाग द्वारा 31 जनवरी 2026 को आईक्यूएसी कक्ष में “भारतीय एवं स्वदेशी ज्ञान प्रणाली (IKS) के माध्यम से सतत पर्यटन पद्धतियाँ एवं भारत में होमस्टे विकास” विषय पर एक अकादमिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 100 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ सिक्किम, गंगटोक (पूर्व में एम.डी. यूनिवर्सिटी, रोहतक में लगभग 10 वर्षों तक सहायक प्रोफेसर) तथा डॉ. रेखा मैत्रा, प्रबंधक रहीं। दोनों वक्ताओं ने सतत पर्यटन, सामुदायिक सहभागिता और होमस्टे विकास जैसे विषयों को सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अकादमिक आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन से जुड़ा ज्ञान प्रदान करते हैं और उनके करियर निर्माण में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री अमित कुमार, विभागाध्यक्ष–पर्यटन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र ढुल (आईक्यूएसी समन्वयक) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही तथा आयोजन सचिव के रूप में श्री मनजीत सिंह और डॉ. स्टेफी फोगाट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें