जापान की नाओमी ओसाका और पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ओसाका ने अमेरिका की कोको गाफ को 6. 3, 6. 2 से मात दी। स्वियातेक ने एकातेरिना
अलेक्जेंड्रोवा को 6. 3, 6.। से हराया।
ओसाका 2021 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा से होगा। वहीं स्वियातेक की टक्कर अमांडा अनिसिमोवा से होगी जिन्हें उन्होंने विम्लबडन फाइनल में 6. 0, 6. 0 से हराया था।
अनिसिमोवा ने 16वीं रैंकिंग वाली बीट्रजि हदाद मेइया को 6. 0, 6. 3 से शिकस्त दी। पुरूष वर्ग में 25वीं रैंकिंग वाले कनाडा के फेलिक्स आगर अलियास्सिमे को आंद्रेइ रूबलेव को 7. 5, 6. 3, 6. 4 से हराया। आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर और इटली के लोरेंजो मुसेत्ती भी अंतिम आठ में पहुंच गए। डि मिनौर का सामना अब आगर एलियास्सिमे से होगा। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 6. ।, 6. ।, 6. । से मात दी। सिनेर का सामना अब मुसेत्ती से होगा।