नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पलवल: CM फ्लाइंग ने थोक खाद विक्रेता की दुकान और गोदाम पर छापेमारी की

शेयर करे :

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने पलवल के एक थोक खाद विके्रता की दुकान और गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया, जिसके बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई की बात कही है। सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि थोक विक्रेता के ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्शाया गया खाद का स्टॉक गोदाम में उपलब्ध नहीं है। इस सूचना के आधार पर अनियमितताओं की आशंका जताई गई थी। सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी सतबीर ने कृषि विभाग पलवल के एडीओ अजीत सिंह के साथ मिलकर कमेटी चौक, पलवल के पास स्थित मैसर्स योगेंद्र पाल- ओमप्रकाश खाद भंडार का निरीक्षण किया। थोक विक्रेता ने बताया कि उसका गोदाम फौजी कैंटीन के सामने है, जिसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर स्टॉक की जांच की।

जांच के दौरान पाया गया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार एनएफएल यूरिया के बैग शून्य थे, जबकि एमओपी आईपीएल पोटाश के 10 बैग और मोसैक के 1590 बैग स्टॉक में कम मिले। इस गंभीर गड़बड़ी के बाद संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई। कृषि विभाग के एडीओ अजीत सिंह ने बताया कि थोक विक्रेता द्वारा खाद का निर्धारित स्टॉक बनाए नहीं रखा है, जो नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में उप निदेशक कृषि कल्याण विभाग, पलवल को रिपोर्ट भेजी जा रही है ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस छापेमारी के बाद शहर के दूसरे खाद विक्रेताओं में भी अफरातफरी मच गई। कई खाद विक्रेताओं ने छापेमारी के डर से अपनी खाद की दुकानों को बंद कर दिया। सीएम फ्लाइंग और कृषि अधिकारियों ने बताया कि वे समय-समय पर इस तरह के औचक निरीक्षण करते रहते हैं और जहां भी कमी पाई जाती है, वहां तुरंत उचित कार्रवाई की जाती है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें