नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पलवल को स्वच्छ बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी : गौरव गौतम

शेयर करे :

पलवल प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल बस स्टैंड पर कूड़ा प्रबंधन एवं कूड़ादान वितरण कार्यक्रम के तहत स्ट्रेट वेंडरो को डस्टबिन वितरित करते हुए स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत स्वयं सड़कों पर झाड़ू लगाकर और कचरे को ट्रॉली में डालकर लोगों को जागरूक किया। वहीं उन्होंने पलवल में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों के शिलान्यास भी किए। 

खेल मंत्री गौरव गौतम ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के CMR फंड से लक्ष्य वेलफेयर मिशन के सहयोग से आयोजित किए गए कूड़ा प्रबंधन एवं कूड़ादान वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज पलवल में स्ट्रीट वेंडरों ( रेहड़ी संचालकों) को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए डस्टबिन वितरित किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी संचालकों से अपने आस-पास गंदगी न फैलाकर कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने का आह्वान करते हुए कहा कि पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। यदि हम अपने घर, कार्यालय और दुकानों की तरह अपने आस-पास भी साफ-सफाई रखेंगे तो निश्चित तौर पर पलवल आने वाले दिनों में स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि आमजन कूड़े को कूड़ेदान में डाले और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों  में बनाए गए अलग-अलग बॉक्स में सूखा और गीला कूड़ा डाले। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का भी आमजन से बहिस्कार करने की अपील की। इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है।  

खेल मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास भी किए। उन्होंने पलवल के वार्ड नंबर 28 में रास्ते और देवीलाल पार्क में एस्पिरेशनल शौचालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के सरकार द्वारा तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार संकल्पित है। वहीं पलवल में भी लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पलवल में विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से स्वच्छता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर  भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डा. यशपाल, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, पार्षद भगती और ओएनजीसी से सुशील कुमार, रवि सिंह, सीमा शर्मा, गरिश शर्मा और नवीन मिंडा आदि मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें