नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पलवल-नूंह मार्ग 4 लाइन नहीं बनने से लोगों को हो रही परेशानी

शेयर करे :

पलवल-नूहं मार्ग 4 लाईन नहीं बनने से इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को हर रोज परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पिछले कुछ सालों में मार्ग पर वाहनों की संख्या में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। परंतु मार्ग की चौड़ाई नहीं बढ़ने मार्ग पर हर समय जाम के से हालात बने रहते हैं। जिससे मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लग जाता है। लोगों का कहना है कि वाहनों की संख्या को देखते हुए मार्ग को 4 लाइन बनाया जाए। जिससे मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा रहे।

जानकारी के अनुसार केएमपी एक्सप्रैस वे व केजीपी एक्सप्रैस वे बनने के बाद पलवल नूंह मार्ग पर वाहनों की संख्या में कई गुणा बढ़ोतरी हुई हैं। परंतु मार्ग की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर वाहनों की अधिकता व मार्ग की चौड़ाई कम होने की वजह से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लग जाता हैं। लोगों का कहना है कि मार्ग के कम चौड़ा होने की वजह से मार्ग पर अक्सर जाम लगता हैं। जिसकी वजह से मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गति बहुत ही धीमी रहती है। जिसकी वजह से पलवल से नूंह की लगभग 32 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो से ढाई घंटे तक लग जाते हैं। समय अधिक लगने का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें