नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

धौज क्षेत्र में अवैध खनन करते रंगे हाथ पकड़े गए लोग, 1.75 लाख का जुर्माना लगाया गया

शेयर करे :

उपायुक्त विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशन में वन विभाग की टीम ने अरावली वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा कसते हुए धौज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह तड़के टीम ने मिट्टी चोरी करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने मौके से मिट्टी से भरी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी पर 1 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई डीएफओ सुरेंद्र सिंह डांगी के निर्देश पर की गई।

इस दौरान रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर रमन बामल, फॉरेस्ट गार्ड लक्ष्मण और फॉरेस्टर किरण रावत की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धौज इलाके में मिट्टी की अवैध खुदाई की जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग ने घेराबंदी कर आरोपी को ट्रॉली सहित पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके पर ट्रॉली पूरी तरह मिट्टी से भर रहा था। टीम ने तत्काल ट्रैक्टर को जब्त किया और चालक से पूछताछ की। मामले को संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

यहां से मिट्टी, पत्थर या अन्य खनिज पदार्थ निकालना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे अवैध खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या नजदीकी पुलिस थाने को दें। गौरतलब है कि अरावली क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। टीम की त्वरित कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि विभाग पर्यावरण और वन संपदा की रक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें