27वें हरियाणा ओलम्पिक गेम्स का आयोजन 2 से 8 नवंबर तक हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों में
आयोजित किया जा रहा है एवं ट्रैक एंड फील्ड इवेंट एथलेटिक्स गेम्स ताऊ देवीलाल खेल परिसर गुरुग्राम
में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजन किया गया। यह जानकारी दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स
हरियाणा ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स इवेंट के समापन दिवस पर हरियाणा ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बैनीवाल, रोहित पुंडीर एग्जीक्यूटिव सदस्य हरियाणा ओलंपिक संघ, रवि यादव आईआरएस, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान, अनीता कुंडू ओएसडी मोटिवेशन हरियाणा सरकार और एथलेटिक्स हरियाणा निदेशक नरेंद्र मोर के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि लड़का वर्ग लॉंग जम्प में मान सिंह भड़ाना फरीदाबाद ने पहला,रोहित भिवानी ने दूसरा और जतिन मलिक हिसार ने तीसरा प्राप्त किया।
योगासन में जिले का गौरव बढ़ा : हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स में फरीदाबाद की योगासन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 2 नवम्बर से 6 नवम्बर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई। फरीदाबाद की खिलाड़ी मनीषा और अंजलि ने आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया। वहीं मनीषा ने आर्टिस्टिक सोलो में भी रजत पदक हासिल किया। फरीदाबाद के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में कुल चार खिलाड़ी शामिल हुए मनीषा गिरी, मनीषा चौहान, अंशिका, अंजलि। प्रतियोगिता के दौरान जयदीप आर्या, चेयरमैन- हरियाणा योग आयोग, डॉ. कोमल कौशिक, डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशन, डॉ. युधवीर, सदस्य- हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन एवं स्टेट सेक्रेटरी हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन उपस्थित रहे और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।