नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पर प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए 2,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए: केंद्र

शेयर करे :

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के वास्ते प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए 2,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं। केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत सरकार ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार, 2025 की योजना को मंजूरी दे दी है। ए पुरस्कार देश भर के लोक सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को स्वीकार करने, मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए हैं। इस वर्ष एक अक्टूबर को पंजीकरण और नामांकन जमा करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया गया था।

यह पोर्टल 30 नवंबर, 2025 तक सक्रिय था। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, PM पुरस्कार पोर्टल पर 2035 नामांकन प्राप्त हुए। पहली श्रेणी 11 प्राथमिकता क्षेत्र कार्यक्रमों के अंतर्गत जिलों के समग्र विकास के लिए है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस श्रेणी के अंतर्गत 5 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दूसरी श्रेणी आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के लिए है।

इस श्रेणी के अंतर्गत भी 5 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। तीसरी श्रेणी केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों, राज्यों और जिलों में नवाचारों के लिए है। इस श्रेणी के अंतर्गत 6 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बयान में कहा गया कि जिलों के समग्र विकास के अंतर्गत 513 नामांकन प्राप्त हुए, और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के लिए 464 नामांकन प्रस्तुत किए गए। बयान के मुताबिक, नवाचार श्रेणी के अंतर्गत।,058 नामांकन प्राप्त हुए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

हमसे संपर्क करें