नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार के नतीजे आने पर अतीत बन जाएंगे पीएम: जयराम रमेश

शेयर करे :

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बिहार में वोट रेवड़ी बांटने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर वह भी नीतीश कुमार की तरह अतीत बन जाएंगे। बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, कर्नाटक सरकार पिछले दो वर्षों से गृहलक्ष्मी योजना के तहत 1.3 करोड़ महिलाओं को 2,000 रुपए प्रति माह दे रही है। 

प्रधानमंत्री लगातार इसकी आलोचना करते रहे। उन्होंने कहा, और अब कल ही प्रधानमंत्री ने बिहार की महिलाओं के लिए एक ओटीपी (वन टाइम पेमेंट) की घोषणा की है वो भी आचार संहिता लागू होने से ठीक कुछ दिन पहले। रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री वोट चोरीै के साथ-साथ अब वोट रेवड़ी बांटने में लगे हैं। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट रूप से हताशा भरा कदम है, जिसे बिहार की महिलाएं भलीभांति समझ जाएंगी। रमेश ने दावा किया, बिहार सरकार की उल्टी गिनती पहले ही शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार अब अतीत बन चुके हैं और जब नतीजे आएंगे तो प्रधानमंत्री मोदी भी अतीत बन जाएंगे।  प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त भेजी गई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सेक्टर- 16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में

हमसे संपर्क करें