नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पुलिस ने पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में डेढ़ लाख की लूट के मामले में 4 आरोपियों को अलीगढ़ व फरीदाबाद से किया गिरफ्तार

शेयर करे :

पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-48 ने 17 दिसंबर को पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में सुबह के समय डेढ़ लाख की लूट के मामले में चार आरोपियों को अलीगढ़ व फरीदाबाद से काबू किया है। शनिवार को पुलिस लाइन सेक्टर-30 में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने बताया कि चमन निवासी फरीदपुर ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह NIT-3 स्थित एक विक्रेता के पास कन्फेशनरी का सामान फरीदाबाद में दुकानों पर सप्लाई व पैसे रिकवरी करने का काम करता है। 17 दिसंबर को सुबह वह दुकानों पर दिये गए सामान की पेमेंट लेने के लिए पर्वतीय कॉलोनी मार्केट गया था। चाचा चौक के पास सोनिया चौक पर कन्हैया लाल की दुकान से पैसे लेने पहुंचा, जहां से 21,200 रुपए लेकर अपने पिट्ठू बैग में रख लिये। जैसे ही वहां से थोड़ा आगे चल तो वहां गली में 3 लड़के बाइक के सवार थे, उनमें से 2 लड़के उसके पास आए और हथियार दिखाकर उसका बैग छीन कर ले गए, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए थे।

जिस पर थाना सारण में लूट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से तारिक मलिक पुत्र रियाज मोहम्मद वासी किराएदार वाजिद राज नगर, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, जुबेर पुत्र बाबू निवासी गली नंबर-5 जीवन नगर नजदीक पानी की टंकी, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, व गनी उर्फ अली पुत्र अब्दुल मजीद निवासी गली नंबर-6 जीवन नगर नजदीक बड़ी मस्जिद, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को 19 दिसंबर को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से काबू किया है तथा रोहित उर्फ कन्हैया पुत्र ओमप्रकाश निवासी संजय एनक्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद को फैजाबाद से काबू किया है।

जिनसे वारदात में प्रयोग पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि तारिक और रोहित उर्फ कन्हैया (जिसकी दुकान से शिकायतकर्ता ने घटना से पहले लास्ट पेमेंट ली थी) घटनाक्रम के मुख्य षड्यंत्रकारी हैं। तारिक 1 साल पहले फरीदाबाद के सरूरपुर में किराए पर रहता था, जहां से उसकी जानकारी रोहित उर्फ कन्हैया से हुई थी। तारिक व रोहित उर्फ कन्हैया को पैसों की जरूरत थी, जिसके लिए रोहित ने तारिक को बताया था कि शिकायतकर्ता चमन सामान की पेमेंट लेकर जाता है। जिससे पैसे छीनने पर पैसों को बंदोबस्त हो जाएगा। रोहित उर्फ कन्हैया ने तारिक को बताया था कि 17 दिसंबर को शिकायतकर्ता चमन पैसे लेने के लिए उसकी दुकान पर आएगा। जिस पर तारिक, अपने साथी जुबेर व गनी के साथ 16 दिसंबर को ही अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से फरीदाबाद में आ गया था और सुबह करीब 9:15 बजे तीनों रोहित उर्फ कन्हैया की दुकान के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़े हो गए।

जब शिकायतकर्ता चमन, रोहित की दुकान से पैसे लेकर चला तो तारिक व जुबेर ने हथियार के बल पर पैसे छीन लिए और मोटरसाइकिल पर भाग गए। तारिक पिछले 6 महीने से अपने मामा के पास अलीगढ़ में रह रहा था, वहीं पड़ोस में जुबेर और गनी रहते हैं, जिनसे वहां पर उनकी जानकारी हुई थी। मामले को कामयाब बनाते हुये क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक रोहित लकड़ा, प्रधान सिपाही कपिल, प्रधान सिपाही बंटी, सिपाही जयप्रकाश, सिपाही मनोज, सिपाही संजय व चालक कुलदीप की टीम ने तकनीकी सहायता व सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें