नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

प्रदूषण स्तर खराब स्थिति में बरकरार

शेयर करे :

जिले में प्रदूषण का स्तर अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। गुरुवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी
इंडेक्स सामान्य से करीब साढ़े चार गुना अधिक बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुवार
को फरीदाबाद का AQI 218 दर्ज किया गया, जो भी प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है।

बता दें कि फरीदाबाद में पिछले कई दिनों तक 1 या 2 मशीनों का एक्यूआई ही जारी होता रहा। ऐसे में काफी समय तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में ही बना रहा, लेकिन अब 4 में से 3 मशीनें एक्टिव हैं, जिसके कारण अब प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि पिछले 2 दिनों से हवा की गति थोड़ा बढ़ गई है, जिससे प्रदूषित कणों में मूवमेंट भी होने लगी है।

इससे एक्यूआई ज्यादा अधिक नहीं बढ़ा है। हवाओं का असर बल्लभगढ़ क्षेत्र के एक्यूआई पर देखने को मिल रहा है। कई दिनों तक बल्लभगढ़ की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही, लेकिन अब यह मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी एयर बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 218 व बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। हवा चलते रहने की स्थिति में आने वाले दिनों में भी स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें