नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली में अब प्रदूषण से नहीं घुटेगा लोगों का दम

शेयर करे :

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) अभियान को मंजूरी दे दी है और सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर को इस साल अक्टूबर और नवंबर के दौरान दिल्ली में क्लाउड सीडिंग अभियान चलाने की अनुमति दे दी है।

चांदनी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान क्लाउड सीडिंग अभियान के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा, हम प्रदूषण से लडऩे के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सरकार लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने क्लाउड सीडिंग अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए वे इसका विरोध करते थे।  आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में क्लाउड सीडिंग अभियान चलाने की अनुमति के लिए कई बार केंद्र से संपर्क किया था, लेकिन उस समय केंद्र सरकार ने सौतेला व्यवहार किया और इसकी अनुमति नहीं दी।  

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा यह कहकर मजाक उड़ाती थी कि क्लाउड सीडिंग संभव नहीं है। उन्होंने कहा, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर तब यह संभव नहीं था और पैसे की बर्बादी थी, तो अब यह कैसे संभव है। मैं उनसे यह भी पूछना चाहता हूं कि क्या वे अब उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाए गए पटाखा प्रतिबंध की आलोचना करेंगे?  उन्होंने कहा, कपिल मिश्रा, जो अब दिल्ली सरकार में मंत्री हैं, कहते थे कि वे पटाखे फोड़ेंगे। दिल्ली की जनता भाजपा की कथनी और करनी में अंतर देख रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें