नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

शेयर करे :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्री वराहस्वामी मंदिर का दौरा किया, उसके बाद तिरुमला मंदिर के महाद्वारम पहुंचीं, जहां तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTT) के अध्यक्ष बी. आर. नायडू और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, राष्ट्रपति ने अपने परिवार के सदस्यों और अधिकारियों के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में पूजा की। पुजारियों के साथ राष्ट्रपति महाद्वारम में दाखिल हुईं और ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की। दर्शन करने के दौरान आंध्र प्रदेश के धर्मार्थ विभाग के मंत्री ए रामनारायण रेड्डी और अन्य भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने गर्भगृह के अंदर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्हें शेष वस्त्रम भेंट किया गया और रंगनायकुला मंडपम में उन्हें वेद आशीर्वचन (वैदिक आशीर्वाद) प्राप्त हुआ। इसके बाद, राष्ट्रपति को तीर्थ प्रसाद , भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर और टीटीडी द्वारा प्रकाशित 2026 के डायरी और कैलेंडर भेंट किए गए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें