नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

कालचक्र एम्पॉवरमेंट समारोह का प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में उद्घाटन किया

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान में आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव में शामिल हुए उन्होंने कालचक्र एम्पॉवरमेंट समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और पूर्व नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भी उपस्थित थे।

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और महामहिम चौथे द्रुक ग्यालपो जिग्मे सिंघे वांगचुक के साथ कालचक्र व्हील ऑफ टाइम एम्पॉवरमेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि यह समारोह जे खेनपो (भूटान के सर्वाेच्च बौद्ध धर्मगुरु) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिससे यह और भी विशेष बन गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण नियम और विधि के साथ किया गया धार्मिक कार्य है, जिसका बौद्ध समुदाय के लिए विश्वभर में अत्यंत सांस्कृतिक महत्व है। कालचक्र एम्पॉवरमेंट समारोह चल रहे वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव का हिस्सा है, जिसने भूटान में बौद्ध श्रद्धालुओं और विद्वानों को एक साथ लाया है।

खबर समाप्त……

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें