नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में सैफरान के विमान इंजन मरम्मत केंद्र का उद्घाटन किया

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फ्रांसीसी विमानन कंपनी सैफरान के विमान इंजनों के रखरखाव, मरम्मत और देखभाल (MRO) संयंत्र का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। सैफरान की इकाई सैफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) का यह संयंत्र हैदराबाद में स्थापित किया गया है। यह संयंत्र वर्ष 2026 से परिचालन में आ जाएगा। इस परियोजना में।,300 करोड़ रुपए का शुरुआती निवेश किया गया है।

यह संयंत्र विमानों की लीप इंजन की सर्विसिंग के लिए है। इन इंजनों का इस्तेमाल एयरबस A320 निओ और बोइंग 737 मैक्स जैसे पतले आकार वाले वाणिज्यिक विमानों में किया जाता है। लीप इंजन का निर्माण सीएफएम इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जो सैफरान एयरक्राफ्ट इंजन और जीई एयरोस्पेस का संयुक्त उपक्रम है।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और घरेलू एयरलाइनों ने अब तक।,500 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है। एसएईएसआई के संयंत्र में पूर्ण क्षमता हासिल होने पर हर साल 300 लीप इंजनों की सर्विसिंग की जा सकेगी। इससे देश के तेजी से बढ़ते नागर विमानन क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हमसे संपर्क करें