नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मणिपुर में हुए 2 बम विस्फोटों संबंधी मामले की जांच NIA को सौंपी गई

शेयर करे :

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए 2 बम विस्फोटों के मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बिष्णुपुर जिले में सोमवार सुबह एक के बाद एक हुए दो विस्फोट में 2 लोग घायल हो गए। पहला विस्फोट सुबह लगभग पौने छह बजे फौगाकचाओ थाना क्षेत्र के न्गाउकॉन इलाके में एक खाली पड़े मकान में हुआ और ऐसा संदेह है कि इसमें इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था। उसने बताया कि दूसरा विस्फोट सुबह करीब पौने नौ बजे उक्त मकान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां स्थानीय लोग पहले विस्फोट की खबर सुनकर इकट्ठा हुए थे।

राज्य पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, मामले को आगे की जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया है। बयान में कहा गया, आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाए जा रहे हैं और हिंसा भड़कने से रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। विस्फोटों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के कारण अशांत राज्य में तनाव और बढ़ गया। राज्य में मई 2023 में शुरू हुए जातीय संघर्षों में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए दो बम विस्फोटों के मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बिष्णुपुर जिले में सोमवार सुबह एक के बाद एक हुए 2 विस्फोट में 2 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पहला विस्फोट सुबह लगभग पौने छह बजे फौगाकचाओ थाना क्षेत्र के न्गाउकॉन इलाके में एक खाली पड़े मकान में हुआ और ऐसा संदेह है कि इसमें इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था। उसने बताया कि दूसरा विस्फोट सुबह करीब पौने नौ बजे उक्त मकान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां स्थानीय लोग पहले विस्फोट की खबर सुनकर इकट्ठा हुए थे। राज्य पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, मामले को आगे की जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया है। बयान में कहा गया, आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाए जा रहे हैं और हिंसा भड़कने से रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। विस्फोटों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के कारण अशांत राज्य में तनाव और बढ़ गया। राज्य में मई 2023 में शुरू हुए जातीय संघर्षों में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हमसे संपर्क करें