नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

समाधान शिविर में जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित निवारण : डीसी आयुष सिन्हा

शेयर करे :

हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे। समाधान शिविर अभियान के तहत आज सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री की “जन-सेवा, समर्पण और समाधान” की सोच को जमीन पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। शिविर में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

डीसी आयुष सिन्हा ने सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में एक-एक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हमारी प्राथमिकता है। समाधान शिविर का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जा सके।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न प्रशासनिक और शासकीय विभागों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों को विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगर पालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आपराधिक शिकायतों जैसी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी नागरिक को इन विषयों में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, सीटीएम अंकित कुमार, एसीपी राजीव सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें