पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ करीब 13 गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।