नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गुरुग्राम से तीन ट्रकों में भरकर अमृतसर भेजी गई राहत सामग्री

शेयर करे :

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गुरुग्राम से सोमवार को राहत सामग्री
के ट्रकों को रवाना किया गया। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से
भरे तीन ट्रक को पंजाब के अमृतसर जिले के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आपदा और संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के लोगों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन के सहयोग से यह सामग्री तैयार की गई है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि संकट में मदद करना केवल दान नहीं, बल्कि इंसानियत का सबसे बड़ा फर्ज है। विधायक ने बताया कि भेजे गए ट्रकों में दवाइयों और मेडिकल किट के अलावा आटा, दाल, चावल, चीनी, सरसों का तेल, नमक, मसाले, बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े, जूते-चप्पल तथा अन्य जरूरी सामान शामिल है। यह सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। विधायक ने कहा कि आपदा किसी भी क्षेत्र या व्यक्ति को देखकर नहीं आती, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में एकजुट होकर एक-दूसरे का हाथ थामना ही इंसानियत की असली पहचान है।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की धरती हमेशा से सेवा और सहयोग की भावना के लिए जानी जाती रही है। यही वजह है कि यहाँ के लोग हर संकट में आगे बढ$कर राहत पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सामग्री न केवल पीड़ित परिवारों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि उन्हें यह एहसास भी दिलाएगी कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। राहत सामग्री रवाना करने के इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें