नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है : प्रवीण बत्रा जोशी

शेयर करे :

नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी का कहना है कि धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है और इस जरूरत को देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट बखूबी निवारण कर रहा हैं। उन्होंने कहा की व्यास जी महाराज कृष्ण स्वामी जी द्वारा सुनाई जा रही श्रीमद् नारद महापुराण को लेकर जिस प्रकार से यहां बैठे भक्त भाव विभोर हो रहे हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनमानस के हृदय में भगवान स्वयं विराजते हैं, केवल हमें आत्म मंथन की जरूरत है और यह मंथन कृष्ण स्वामी जी महाराज कर रहे।

प्रवीण बत्रा जोशी बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद् नारद महापुराण कथा में उपस्थित भक्तों को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना ने कहा कि वह आज यह सोच रहे हैं कि यदि उनको विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए नहीं जाना होता तो वह यह कथा पूरी बैठकर सुनते। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नारद जी के चरित्र का यहां वर्णन हो रहा है, वह अलौकिक है।हरियाणा प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान में गुड़गांव जिला प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशीने कहा की देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट जिस प्रकार से प्रत्येक 2 साल में इस आयोजन को करता है, वह यह दर्शाता है कि महावीर प्रसाद कंसल जी ने जिस पौधे को लगाया था, उनके अनुयायियों ने उसे पेड़ बनाने का काम पूरा कर लिया है।

अब यह वट वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है। फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद दीपक यादव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि यह कथा बल्लभगढ़ में हो रही है। उनके अनुसार नारद महामुनी का चरित्र उनको अब समझ में आ रहा है। इस मौके पर निगम चुनाव लड़ चुके अमित भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज निर्माण का कार्य तेज गति से होता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष सोनू अहलावत ने कहा कि अलग-अलग पुराणों का व्याख्यान कराकर देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट समाज के प्रति अपनी पूरी ड्यूटी निभा रहा है। इस मौके पर व्यास जी महाराज कृष्ण स्वामी जी ने पृथ्वी पर कलयुग के आगमन की कथा सुनाते हुए कहा कि जब द्वापर युग के बाद कलयुग का समय प्रारंभ हुआ तो उस समय कलयुग सवा सौ साल तक भटकते रहे, लेकिन उनको कहीं पृथ्वी पर ऐसा स्थान नहीं मिला कि वह पृथ्वी पर निवास कर सके। इसके पश्चात उन्होंने उस समय के हस्तिनापुर वर्तमान के दिल्ली राज्य में धर्म रूपी बैल की चौथी टांग को तोड़ना शुरू किया और उसके बाद राजा परीक्षित ने कलयुग को कुछ स्थानों पर निवास का वचन दिया।

कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया कि मनुष्य का जीवन कर्म पर निर्भर करता है और यदि मनुष्य का आचरण धर्म अनुसार है। तो कलयुग भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, इस कारण मनुष्य को अपने कर्मों को धर्म के अनुसार करना चाहिए। मंगलवार को श्रीमद् नारद महापुराण सुनने के लिए बल्लभगढ़ के प्रमुख समाजसेवी महेश मित्तल, युवा समाजसेवी जितेंद्र बंसल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनीता यादव, जिले के औषधि निरीक्षक अधिकारी संदीप गैलन, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र बबली, फरीदाबाद नगर निगम के सेवानिवृत्ति अधीक्षक अभियंता धर्म सिंह, समाजसेवी एवं गोपाल मंदिर ट्रस्ट के संचालक मदनलाल अरोड़ा, युवा समाजसेवी राजेश अग्रवाल, हरियाणा व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रेम खट्टर, निगम पार्षद मुकेश डागर, आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान के चेयरमैन एवं वरिष्ठ सत्यवीर डागर, मनोज गुप्ता, संजय बंसल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

फरीदाबाद के गांव चांदावली में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह एवं जशवंत पावर सैनी पार्षद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री

हमसे संपर्क करें