नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

करोड़ों रूपए की लागत से होगा सड़को व सीवर लाइन का निर्माण

शेयर करे :

पलवल हुडा सेक्टर 21 में में BPL कार्ड धारियों के मकानों के लिए ही जल्द ही सेक्टर में 14 करोड़ रूपए की लागत से सड़कों व सीवर लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन निर्माण के बाद सेक्टर के सैकड़ो BPL प्लाट धारियों को लाभ मिलेगा। इसका निर्माण के कार्य को HSVP अधिकारियों की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार पलवल के हुडा सेक्टर 21 में सैकड़ों बीपीएल प्लाट धारियों को सभी प्रकार की सुविधा देने के लिए लगभग 14 करोड़ रूपए की लागत से सडके, सीवर लाइन का निर्माण कार्य शुरु  किया जाएगा।

इस निर्माण कार्य के पूरा होते ही सेक्टर का विकास कार्य में तेजी आएगी। इसके लिए सेक्टर की सड़कों व सीवर लाइनें बिझाई जाएंगी। सड़के व सीवर लाइन बिछने के बाद सेक्टर के सैकड़ों बीपीएल प्लाट धारी यहां पर अपने मकानों का निर्माण कार्य कर सकेगें। इसके बाद सेक्टर में पड़े विकास कार्य गति पकड़ लेगें। जिससे पलवल क्षेत्र के लोगों को HSVP का एक और बेहतर सेक्टर मिल सकेगा। सभी सड़कों को रोडी व तारकोल से बनाने के बाद इस पर कारपेट भी बिछाया जाएगा। सड़कों के एक तरफ सीवर लाइन व दूसरी तरफ पानी की लाइन डाली जाएगी। जिससे सेक्टर वासियों के प्लाटों के लिए पीने का पानी व सीवर निकासी के लिए लाइन उपलब्ध हो सकें। इसके लिए कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस कार्य के लिए विभाग की तरफ से बजट को मंजूरी मिल चुकी है। सेक्टर के लिए 25 साल पहले जमीन अधिकृत की गई थी। परंतु सेक्टर में विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे। जिससे सेक्टर वासियों में भारी नाराजगी थी। परंतु अब विकास कार्य शुरू होने से सेक्टर वासियों को राहत मिली है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें