नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे टूटकर 89.24 प्रति डॉलर पर

शेयर करे :

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.24 पर आ गया। अस्थिर वैश्विक व्यापार के बीच आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बढ़ती मांग के कारण रुपए में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के नए प्रवाह और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.19 प्रति डॉलर पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 89.24 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 2 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.22 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 % की गिरावट के साथ 99.43 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 305.82 अंक या 0.36 % चढ़कर 85,915.33 अंक पर और निफ्टी 69.15 अंक या 0.26 % की बढ़त के साथ 26,274.45 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,778.03 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें