नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सतीश गोलचा ने पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की

शेयर करे :

गणतंत्र दिवस समारोहों को सुचारू रूप से संपन्न कराने और विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, बैठक के दौरान यातायात, कानून व्यवस्था, अपराध शाखा, विशेष प्रकोष्ठ, खुफिया, इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO), सुरक्षा, रेलवे एवं मेट्रो और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे सहित दिल्ली पुलिस की प्रमुख इकाइयों के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि बैठक में खुफिया जानकारी साझा करने और आतंकवाद विरोधी उपायों की समीक्षा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके तहत सीमा जांच को मजबूत करना और संदिग्ध तत्वों की पहचान करने के लिए सत्यापन अभियान पर चर्चा हुई।

बैठक में पैराग्लाइडर, ड्रोन और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई तथा एजेंसियों से संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों की आवाजाही के बारे में अग्रिम जानकारी साझा करने का अनुरोध किया गया।
अधिकारी ने कहा, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों, विशेष रूप से अवैध हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोहों पर विस्तार से चर्चा की गई। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यातायात प्रतिबंध लगाने और दिल्ली की सीमाओं पर अनधिकृत घुसपैठ को रोकने के उपायों की भी योजना बनाई गई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें