नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अलीगढ़ में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के धौरी गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

धौरी की रहने वाली शिवानी की शादी 4 साल पहले दिल्ली निवासी सुनील से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले 4 महीनों से मायके में रह रही थी। परिवार में एक शादी समारोह के कारण सुनील भी दिल्ली से अलीगढ़ आया था। बताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर वह धौरी स्थित ससुराल पहुंच गया और बाद में शिवानी भी वहां चली गई। उस समय घर में दोनों ही मौजूद थे।

अगली सुबह शिवानी के पिता मनीष जब गांव पहुंचे तो आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत पहुंची और जांच शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण साफ हो पाएंगे। फिलहाल मामला जांच के अधीन है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

हमसे संपर्क करें