नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

शारजाह वॉरियर्स ने अबूधाबी नाइट राइडर्स को हराया, प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें कायम

शेयर करे :

शारजाह वॉरियर्स ने जेम्स रेव की धैर्य पूर्ण पारी की मदद से अबूधाबी नाइट राइडर्स पर चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल करके आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। इस जीत से वारियर्स के छह अंक हो गए हैं और उसके दो मैच शेष हैं।


नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 134 रन बनाए। वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाकर जीत हासिल की। नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तस्कीन अहमद और वसीम अकरम ने दो दो विकेट लेकर उसका स्कोर चार विकेट पर 10 रन कर दिया था। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 36 गेंदों में 44 रन बनाए जबकि उन्मुक्त चंद ने 24 रन का योगदान दिया जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

वॉरियर्स की तरफ से आदिल राशिद ने 18 देकर तीन विकेट लिए। वॉरियर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही लेकिन जेम्स रेव की 29 गेंदों पर नाबाद 42 रन और सिकंदर रजा की 25 गेंदों पर 28 रन की पारी से उसकी टीम अंतिम गेंद पर जीत हासिल करने में सफल रही। टॉम कोहलर कैडमोर (35 गेंदों में 30 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें