नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों स्थापित शेल्टर होम बने सहारा,आमजन को मिल रही राहत

शेयर करे :

DC विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिले में बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच जिला प्रशासन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे रहा है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और व्यवस्थित प्रबंधन से प्रभावित लोगों को राहत मिल रही है तथा आमजन प्रशासन की इन पहलों से संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। गांव अरुआ में स्थापित शेल्टर होम में रह रही महिलाओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि वहां भोजन, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो रही हैं, जो उनके लिए इस कठिन समय में बड़ी राहत है।

गांव कंवारा में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने से स्थिति गंभीर हो गई थी। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाहरी इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया। शेल्टर होम में प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है। इसी तरह गांव चाँदपुर में भी शेल्टर होम स्थापित किया गया है। वहां रह रहे लोगों ने प्रशासन की ओर से समय पर भोजन और राहत सामग्री मिलने पर संतोष जताया।

वहीं गांव मंझावली में जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। नावों के माध्यम से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और साथ ही आवश्यक राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। प्रशासन ने न केवल मानव जीवन बल्कि पशुओं की देखभाल को भी प्राथमिकता दी है। मोहना अनाज मंडी में आश्रित मवेशियों के लिए पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां चारा, पानी और पशु-चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की गई है, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर संचालित किए जा रहे हैं। लोगों की सुरक्षा, उनकी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और पशुओं की देखभाल के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन निरंतर निगरानी रखेगा और आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें