नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

श्रीराम मॉडल स्कूल ने अमृता हॉस्पिटल के सहयोग से यूथ कनेक्ट प्लस कार्यक्रम का किया आयोजन

शेयर करे :

Faridabad : कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रिगेडियर चंद्र मुकेश ने कहा, “युवाओं का मन सबसे शक्तिशाली साधन है। यदि वे अपने विचारों को सही दिशा दें तो न केवल अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं बल्कि समाज को भी नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान कर सकते हैं। यह पहल न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि आने वाले समय में उनके व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव भी है।

इस अवसर पर सुंदरी नंदा, पूर्व आईपीएस ने कहा, “मनुष्य का मन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जो आप सोचते हैं, वही आप बनते हैं। इसलिए युवाओं को अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।”

डॉ. अनुराग शर्मा (सीनियर कंसल्टेंट – पीडियाट्रिक न्यूरोसर्जरी, अमृता हॉस्पिटल) ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “…अपने सवाल और विचार साझा कीजिए, क्योंकि हम आपको समझने और आपके साथ खड़े रहने के लिए हमेशा तैयार हैं। यह कार्यक्रम आपके लिए खुला है।” उन्होंने आगे कहा, बिना किसी पूर्वाग्रह के होगा, बिना किसी निर्णय के होगा, और हम हर क्षेत्र में आपकी मदद के लिए यहाँ मौजूद हैं।”

नंदिनी शुक्ला (क्लिनिकल साइकॉलजिस्ट, अमृता हॉस्पिटल) ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, किशोरावस्था जीवन का सबसे संवेदनशील दौर है, जहाँ मन में ढेरों सवाल और भावनाएँ उमड़ती हैं। ऐसे में सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण मिलना बहुत ज़रूरी है। इस तरह के मंच युवाओं को अपनी भावनाएँ खुलकर व्यक्त करने का अवसर देते हैं और यही मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी मजबूती है।

श्रीराम मॉडल स्कूल, सेक्टर-21A, फरीदाबाद में पेडियाट्रिक सुपरस्पेशियलिटी सेंटर, अमृता हॉस्पिटल, सेक्टर-88 के सहयोग से अमृता हॉस्पिटल यूथ कनेक्ट प्लस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को सशक्त बनाना था, जिसमें जागरूकता, मनोविज्ञान और आत्मविश्वास पर विशेष बल दिया गया। पैनल में ब्र. हर्षमृता चैतन्य स्वामी और डॉ. निमिता पांडेय (असिस्टेंट प्रोफेसर, सोशल एंड बिहेवियरल साइंसेज़) भी शामिल रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें