नवीनतम पोस्ट

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर

वोट चोरी को संस्थागत रूप देने का प्रयास है SIR: राहुल 

शेयर करे :

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वोट चोरी पर पर्दा डालने और इसे संस्थागत बनाने का प्रयास है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को नर्मदापुरम के पचमढ़ी पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया, वोट चोरी एक मुद्दा है और एसआईआर इस पर पर्दा डालने और इसे संस्थागत रूप देने के लिए है।  निर्वाचन आयोग ने नौ राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया था।

इस अभियान के तहत इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 321 जिलों और।,843 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया जाना है। गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि हरियाणा की तरह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा में वोट चोरी पर एक प्रस्तुति दी थी और मैंने स्पष्ट रूप से देखा कि वोट चोरी हो रही है। 25 लाख वोट चोरी हुए, हर 8 में से। वोट चोरी हो गया।

उन्होंने कहा, आंकड़ों को देखने के बाद, मेरा मानना है कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही हुआ यह भाजपा और निर्वाचन आयोग की प्रणाली है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके पास और भी सबूत हैं, जिन्हें वह धीरे-धीरे सामने लाएंगे। उन्होंने कहा, लेकिन मेरा मुद्दा वोट चोरी का है। SIR अब इस पर पर्दा डालने और व्यवस्था को संस्थागत बनाने का प्रयास है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में इस तरह के और खुलासे करेंगे, गांधी ने कहा, हमारे पास बहुत सारी अलग-अलग सूचनाएं, बहुत विस्तृत जानकारी है और हम इसे जारी करेंगे। उन्होंने कहा, लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। 

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की नाबालिग किशोरियों को एचपीवी (स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण) लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर निशाना साधा। सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ फूलों

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

हमसे संपर्क करें