जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला द्वारा ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान व शहरी जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रातः 10:30 बजे डी.सी. ऑफिस अंबाला शहर के समीप विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मे अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह व पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्जर और मुलाना विधायक पूजा चौधरी ने कार्यक्रम में पहुँच कर अपना संबोधन दिया और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शन के पश्चात केंद्र व हरियाणा सरकार की जनविरोधी नीतियों जिसमें मुख्य रूप से अमेरिका के दबाव में की गई ट्रेड डील जिससे देश के किसानों भारी नुक़सान होगा और हरियाणा सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन काटने के विरोध में और लाखों की संख्या में गरीबों के राशन कार्ड काटे गए जिसमें अंबाला जिला के पचास हज़ार से ज़्यादा राशनकार्ड काटे गए और हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा हरियाणा में मिली नौकरियों में बाहरी युवकों को नौकरी ज़्यादा दी गई है जबकि हरियाणा के युवाओं की अनदेखी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त अंबाला के माध्यम से सौंपा गया।
उपस्थित नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान, मजदूर, बुजुर्ग, युवा और गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
विधायक अंबाला शहर निर्मल सिंह का बयान बयान
विधायकों ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विदेशी दबाव में किए जा रहे आर्थिक फैसलों का सीधा नुकसान देश के किसान और छोटे व्यापारी को उठाना पड़ेगा। भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों पर चल रही है और कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। विधायकों ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग में युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को नौकरी देना प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है। भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
चौधरी राम किशन गुज्जर, कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का बयान
चौधरी राम किशन गुज्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड काटना बेहद अमानवीय फैसला है। गरीब और बुजुर्ग पहले ही महंगाई से परेशान हैं, ऊपर से सरकार उनका सहारा भी छीन रही है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को परेशान करने का काम कर रही है। किसानों पर आर्थिक मार, बुजुर्गों की पेंशन बंद, गरीबों के राशन कार्ड काटना और युवाओं को रोजगार से वंचित करना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
मुलाना विधायक पूजा चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राशन कार्ड काटने की प्रक्रिया गरीब परिवारों के लिए अभिशाप बन गई है। तकनीकी कारणों और कागजी औपचारिकताओं के नाम पर गरीबों से उनका हक छीना जा रहा है। कांग्रेस मांग करती है कि इस प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और सभी पात्र परिवारों को राशन की सुविधा बहाल की जाए और साथ ही विधायक पूजा मुलाना जी ने माँग की हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन को हटा कर किसी हरियाणा के व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया जाए
जिला कांग्रेस अम्बाला शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल जी का बयान
पवन अग्रवाल जी ने कहा कि अंबाला में हुआ यह धरना जनता की आवाज बनकर उभरा है। कांग्रेस पार्टी किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, बुजुर्ग और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन आगे भी तेज किया जाएगा।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान का बयान
जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि एचपीएससी में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी राज्य के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। स्थानीय युवाओं को अवसर न देना क्षेत्रीय असंतुलन और बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहा है। सरकार को तुरंत इस नीति में बदलाव करना चाहिए और केंद्र भाजपा सरकार को ट्रेड डील में बदलाव कर देश के किसानों के हितों को समझना चाहिए ताकि किसानों को फ़ायदा मिल सकें
धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से पूर्व विधायक जसबीर मलौर, विधायक प्रत्याशी हिम्मत सिंह, मिथुन वर्मा संगठन महासचिव, महासचिव संगठन मनीष राणा, दीपक राणा संगठन महासचिव, रोहित शर्मा विशु उपप्रधान, उपाध्यक्ष हरमिंदर हीरा, उपाध्यक्ष ओमकार नाथी पुरथी, नरेश सैनी उपाध्यक्ष, राजा दानीपुर उपाध्यक्ष, नीरज ब्लॉक समिति चेयरमैन, कुलदीप सिंह गुल्लू सेवादल जिला प्रधान, नरेश विषयर, लक्ष्मी देवी, विनोद धीमान, अशोक कुमार, जसपाल सिंह, शिंगारा सिंह, हरबीर सिंह, अमित तोमर, अमन उप्पल, कमल बाछल, संजीव शर्मा, नरेश कुमार, बलवीर सिंह, नायब सैनी, गुरमेल सिंह, सुरजीत सिंह, रविंदर सिंह ,गुरनाम सिंह, नछत्तर सिंह, किरपाल सिंह, हरजीत सिंह बब्बल, बाबू सिंह, विनोद चोपड़ा, हरविंदर सिंह, सोहन सिंह, नवजिंदर सिंह, हिमांशु पुंज, अशोक शर्मा, प्रभजोत सिंह पम्मी, बहादुर सिंह सैंटी, विजय कुमार पप्पल, धर्मपाल, हरमीत सिंह तुरका, कमल बत्रा, हरमीत सिंह, तजिंदर सिंह बब्बू, अंकित पंडित, संजीव राणा, नीरज शाहपुर,दिनेश शेंटी, रजनीश,जीवन सहगल,सुनील शर्मा,संदीप नखड़ौली,गुरमेल पंजेटों,भाग सिंह,जंट स्पेहड़ा,प्रमोद गर्ग,सतविंदर रंधावा,टोनी गुज्जर, विशाल राणा, जगप्रीत, अशोक बलाना, अंग्रेज गुज्जर, शिंगारा सिंह, विजेंद्र सिंह, इकबाल मोहड़ा, एवं जिला कांग्रेस कमेटी अम्बाला शहर, ग्रामीण एवं कैंट के सभी वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, वार्ड प्रधान, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।