नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: होली का पर्व मनाने के लिए अपनों के बीच लौटने वाले यात्रियों को मिली बसों में भारी भीड़

शेयर करे :

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या होने के कारण सोसाइटी बस संचालकों ने पुरुष यात्रियों को बस की छत पर बैठाकर सफर कराया। होली का त्योहार अपनों के बीच मनाने के लिए दूसरे जिलों, गांवों, शहरों और प्रदेशों में रहने वाले नागरिकों के अपने घर लौटने का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो गया था। त्योहार पर पैतृक घर लौटने वालों की वजह से बसों में भारी भीड़ रही। रविवार दोपहर बाद से हरियाणा रोडवेज के साथ-साथ सोसाइटी बस, ऑटो, ईको आदि वाहनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। हरियाणा रोडवेज बसों की छत पर यात्रियों को बैठाने पर प्रतिबंध रहा। रोडवेज के चालक और परिचालकों ने यात्रियों को छत पर चढ़ने नहीं दिया। लेकिन सोसाइटी बसों में महिला यात्रियों की अधिक संख्या और कमाई के लालच में पुरुष यात्रियों को छत पर बैठाकर सफर कराया गया। अधिक भीड़ के कारण पुरुष यात्रियों ने जान जोखिम में डालते हुए सोसाइटी बसों की छत पर बैठकर यात्रा की।

निजी वाहन चालकों ने जमकर कमाई:

हरियाणा रोडवेज और सोसाइटी बसों के अलावा नूंह, पलवल, तावडू, गुरुग्राम, बल्लभगढ़ आदि मार्गों पर चलने वाले ऑटो, ईको गाड़ियों और टैक्सियों में भी भारी भीड़ रही। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अलवर, महेंद्रगढ़, भिवानी और चंडीगढ़ जाने वाली सोहना से चलने वाली बसों में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। करीब 20 से 30 % यात्रियों ने खड़े होकर या वाहनों की छत पर बैठकर यात्रा की।

वर्जन:

रविवार से ही बसों में यात्रियों की भीड़ शुरू हो गई थी। सोमवार को भी दोपहर तक यही स्थिति बनी रही, उसके बाद यात्रियों की संख्या कम हो गई। सोसाइटी बस संचालकों को यात्रियों को छत पर न बैठाने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। (गोविन्द सिंह-प्रभारी सामान्य बस स्टैंड सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें