सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी। व्रती महिलाओं ने चौक-चौराहों पर ईंधन रखकर तैयार किए गए होली स्थलों पर जाकर पूजन किया। मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने के कारण सोमवार को ही होली पूजन किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही पूरी हो गई थी। व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से होली पूजन किया। पूजन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजन किया गया। महिलाएं इस दौरान छोटे बच्चों को भी अपने साथ पूजन के लिए लेकर गईं।

बुधवार को मनाई जाएगी धुलेंडी:
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार होलिका दहन के अगले दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण रंगों की होली नहीं मनाई जाएगी। रंगों वाली होली बुधवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य चमनपुरी ने बताया कि सोमवार को होली पूजन संपन्न हुआ।