नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: सोहना नगर परिषद ने बजट मंजूर किया, विकास पर 66 करोड़ रुपये खर्च होंगे

शेयर करे :

सोहना नगरपरिषद विभाग वर्ष 2026-27 में क्षेत्र के विकास कार्यों पर करीब 66 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वेतन, सफाई और पेंशन आदि शामिल हैं। परिषद का क्षेत्र के विकास पर विशेष फोकस रहेगा। उक्त राशि विभाग को विकास शुल्क, स्टाम्प ड्यूटी, प्रॉपर्टी टैक्स आदि से प्राप्त होगी। परिषद को आने वाले वर्ष में विभिन्न मदों से करीब 78 करोड़ रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। इस बजट प्रस्ताव को सभी मौजूद पार्षदों ने मंजूरी दे दी है।

बुधवार को नगरपरिषद कार्यालय में परिषद बोर्ड की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी ने की। सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित वार्षिक बजट की मंजूरी के लिए बुलाई गई थी। बैठक में उप चेयरपर्सन रीना छाबड़ी के अलावा पांच पार्षद—अंजू बाला, राकेश कुमार, ताहिरा, नीरज सिंगला और संदीप सिंगला—गैरहाजिर रहे। बैठक में कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बजट प्रस्ताव रखा, जिसे सभी उपस्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। नगरपरिषद को आने वाले वित्तीय वर्ष में 78 करोड़ 2 लाख 17 हजार रुपये की अनुमानित आय होगी, जबकि विभाग वर्ष भर में कुल 66 करोड़ 59 लाख 15 हजार रुपये खर्च करेगा। इस अवसर पर पार्षदों के अलावा अधिकारी भी मौजूद रहे।

नगर परिषद को होने वाली:

ग्रांट 32 करोड़ रुपये
स्टाम्प डयूटी 33 करोड़ रुपये
प्रॉपर्टी टैक्स 2 करोड़ 20 लाख
फायर टैक्स 8 लाख रुपये
किराया 7 लाख रुपये
विकास शुल्क 1 करोड़ रुपये
भूमि बिक्री 5 लाख रुपये
नक्शा फीस 25 लाख रुपये
विज्ञापन शुल्क 1 करोड़ 10
ईएमडी फीस 1 करोड़ 50 लाख

परिषद द्वारा किए खर्च की जाने वाली राशि

वेतन 13 करोड़ रुपये
बिजली 50 लाख रुपये
पेट्रोल डीजल 50 लाख
मशीनरी, वाहन 1करोड़ 50 लाख
पार्क रिपेयर 2 करोड़ रुपये
पब्लिक टॉयलेट 50 लाख रुपये
हार्वेस्टिंग 30 लाख रुपये
सड़क रिपेयर 5 करोड़ रुपये
स्ट्रीट लाइट रिपेयर 1 करोड़
बिल्डिंग रिपेयर 2 करोड़ रुपये
सफाई 5 करोड़ 50 लाख

पार्षदों ने विधायक को बताई समस्याएं:

बजट बैठक में पहुंचे सोहना विधायक तेजपाल तंवर के समक्ष पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्यों में आ रही समस्याएं रखीं। पार्षदों ने सफाई, स्ट्रीट लाइट, टेंडर प्रक्रिया और अधिकारियों की मनमानी जैसे मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता के गैरहाजिर रहने की भी शिकायत की गई। विधायक ने कहा कि यह बजट क्षेत्र के विकास को गति देगा और परिषद क्षेत्र का तेजी से विकास कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही पार्षदों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

वर्जन:

नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पार्षदों ने बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी है। उक्त बजट अनुमानित है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए डीएमसी गुरुग्राम के पास प्रेषित किया जाएगा। (सुनील कुमार रंगा-कार्यकारीअधिकारी नगर परिषद सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें