नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: अनाज मंडी में रवि फसल बिक्री के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की तैयारी शुरु

शेयर करे :

मार्केट कमेटी ने रबी फसलों की खरीद को लेकर मंडी परिसर में तैयारियां शुरू कर दी हैं। फसल बेचने आने वाले किसानों के लिए खाली परिसर, बिजली, पानी और खाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि बिक्री के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। मार्च माह में रबी सीजन की गेहूं और सरसों की आवक शुरू हो जाएगी। सरसों की कटाई भी शुरू हो चुकी है और एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर किसान सरसों बिक्री के लिए लाना शुरू कर सकते हैं। इसे देखते हुए मार्केट कमेटी प्रशासन ने अनाज मंडी में हो रहे अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी, ठेला और खोखा धारकों पर तीन दिन पहले साढ़े हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। मंडी परिसर में लगने वाली करीब 100 रेहड़ियों और ठेलों को हटाया गया। हालांकि रेहड़ी व ठेला मालिकों ने होली तक का समय मांगा है, ताकि त्योहार को अपने घर में खुशी से मना सकें। वहीं छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों और आढ़तियों को भी सामान खुले परिसर में न रखने की चेतावनी देकर हटाया गया, ताकि किसानों के वाहन बिना किसी बाधा के मंडी परिसर के किसी भी कोने तक पहुंच सकें।

बिजली-पानी की सुविधाएं:

अनाज मंडी परिसर में लगे वाटर कूलर, हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जा रही है, ताकि मंडी परिसर में रोशनी बनी रहे। फसल बिक्री के दौरान अंधेरा पूरी तरह समाप्त हो सके, इसके लिए पानी और बिजली से जुड़े कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

वर्जन:

मंडी परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके। शौचालयों की सफाई भी करवा दी गई है। वहीं ‘अटल रसोई’ के तहत संचालित किचन में किसानों को मात्र दस रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। (दिनेश श्योकंद-सचिव मार्केट कमेटी सोहना)

फसल बिक्री के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों का खाना खाने से लेकर पानी और बिजली की पूरी सुविधा मिलेगी। किसान को हर संभव सुविधा देने के लिए पूरी तैयारियां अंतिम चरण में है। (दयाराम लोहिया-चेयरमैन मार्केट कमेटी सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें