नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: वार्ड 6 की फ्रेंड्स कॉलोनी में नालियों को सीवर से जोड़ने के काम पर जनस्वास्थ्य विभाग की रोक

शेयर करे :

जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद द्वारा नालियों को सीवर लाइन से जोड़ने की योजना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्य जनस्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना किया जा रहा था। नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में घरेलू गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नालियों को सीवर लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर 6 की फ्रेंड्स कॉलोनी से की जा रही थी। कॉलोनी के केडीएम मार्ग के दोनों ओर बनी नालियों के गंदे पानी को सीवर लाइन में डालने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। इस कार्य के लिए नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये का ठेका भी छोड़ा जा चुका था।

शहर की कॉलोनियों और बाजारों में आए दिन सीवर लाइन चोक होने की समस्या सामने आ रही है, जिससे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। नालियों का गंदा पानी सीवर लाइन में छोड़े जाने से लाइन पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे चोक होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

बिना अनुमति के जोड़ा जा रहा था सीवर:

जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही विभाग के अधिकारियों को नगर परिषद की इस योजना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपनी टीम मौके पर भेजकर नालियों को सीवर लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। साथ ही ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए सीवर लाइन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने के निर्देश दिए गए।

वर्जन:

विभाग के अनुसार कॉलोनियों में डाली गई सीवर लाइन सीमित क्षमता की है। सीवर के पानी के साथ नालियों का पानी जोड़ने से क्षमता से अधिक भार पड़ेगा, जिससे सीवर चोक होने की समस्या और बढ़ सकती है। नगर परिषद द्वारा यह कार्य बिना पूर्व अनुमति के किया जा रहा था। सीवर लाइन की क्षमता का आकलन करने के बाद ही भविष्य में अनुमति दी जाएगी। (खुर्शीद अहमद-कनिष्ठ जनस्वास्थ्य विभाग सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें