नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर राज्य व केंद्र सरकारों को कोसा

शेयर करे :

सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी देने आदि मांगों को मुख्य रूप से ज्ञापन में शामिल किया।

गुरुवार को सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता ब्लॉक प्रधान प्रेमपाल की अध्यक्षता में एकजुट हुए। सर्व कर्मचारी बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय परिसर में बैठक करने के लिए जुटे। वहां वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकारों पर कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। वक्ताओं में नगरपालिका कर्मचारी संघ के यूनिट प्रधान सुभाष खटाना, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह और महिला पदाधिकारी भी शामिल थीं।

करीब एक घंटे की बैठक के बाद सभी कर्मचारी शहर में प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां प्रेमपाल की अध्यक्षता में एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके सहायक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देते हुए कर्मचारियों ने अपनी मांगें प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने सरकारों पर उनकी मांगों की अनदेखी और झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें